सहभागिता एवं उपलब्धि रिपोर्ट – एक भारत श्रेष्ठ भारत – 2026
विद्यालय का नाम : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सागर
सहभागी राज्य : केरल
कार्यक्रम का माध्यम: ऑनलाइन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सागर द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत 2026” कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय को केरल राज्य के साथ जोड़ा गया। कार्यक्रम का विशेष आयोजन ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक कलाओं से परिचित होते हुए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने 28-08-2026 को केरल के पारंपरिक लोक नृत्य थायम एवं माली अट्टम में प्रतिभापूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी कला, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
उपलब्धियाँ –
- थायम लोक नृत्य – समूह/एकल नृत्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- माली अट्टम – एकल नृत्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को केरल की कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं को समझने तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना के अनुरूप इस सहभागिता ने देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति विद्यार्थियों में सम्मान, एकता और आपसी समझ की भावना को और मजबूत किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, सागर के लिए यह सहभागिता एवं प्राप्त उपलब्धियाँ गौरव का विषय हैं|